Skip to main content

सुखी जीवन जीने के 10 उपाय

आइये जानते हैं सुखी जीवन जीने के 10 उपाय (sukhi jeevan kaise jiye)। आजकल की लाइफस्टाइल बहुत तनाव भरी हो गई है जिससे हमारा स्वाभाव भी चिड़चिड़ा होने लगा है। ऐसे में ना तो हम अपनी निजी जिंदगी में सुखी हो पा रहे हैं और ना ही खुद के लिए कोई सही निर्णय ले पा रहे हैं।

ऐसे में हमारे स्वास्थ्य भी बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बातों का ध्यान रखें तो हम सुखी जीवन जी सकते हैं।


सुखी जीवन जीने के 10 उपाय (sukhi jeevan kaise jiye)


सब जगह सिर्फ अच्छाई देखें – हमारी जिंदगी में सब कुछ सही और अच्छा नहीं होता लेकिन ऐसी स्थिति में दूसरों को दोषी ठहराने की बजाय सकारात्मक रहें और प्रॉब्लम के उपाय के बारे में सोचें तो हमारी जिंदगी तनाव मुक्त होगी।

प्यार को अपनाएं – जब भी आपको दूसरों से प्रेम मिले तो अपने आप को कमजोर ना समझें और दूसरों की भावनाओं की कद्र करें ऐसे में आपकी जिंदगी में खुशहाली आएगी और दूसरों से रिश्ते मजबूत होंगे।

कम बोलें और ज्यादा सुने – कम बोलें और ज्यादा सुने एक सबसे सही तरीका है अपने आप को बेहतर बनाने का। जहाँ तक हो सके दूसरों से ज्ञान लें और उस जानकारी को दूसरों से शेयर करें। इससे आपका ज्ञान भी बढ़ेगा और दूसरों से रिश्ते भी मजूबत होंगे।

सभी से दोस्ती करें – कभी भी अपने आप को दूसरों से बेहतर ना समझें क्योंकि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता इसलिए सभी लोगों से बातचीत करें उनसे दोस्ती बढ़ाएं और सभी का सम्मान करें।

बाहर घूमने जाएं – कहीं बाहर घूमने जाना सिर्फ मनोरंजन नहीं होता जब भी हम किसी नई जगह जाते हैं तो हमें कुछ नया अनुभव होता है और कुछ नयी जानकारियां प्राप्त होती हैं। इससे हमारा ज्ञान भी बढ़ता है और मूड भी फ्रेश होता है।

दूसरों की सराहना करें – दूसरों से जलन की भावना रखने की बजाय हमेशा दूसरों की सराहना करें ऐसे में आपके उनके साथ रिश्ते तो मजबूत होंगे ही साथ ही वो लोग आपका सम्मान और आदर करने लगेंगे। यकीन मानिए इससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी।

अपने काम का आनंद लें – कोई भी करते समय उसे बोझ समझ कर ना करें बल्कि अपनी पूरी लगन और दिल से करें ऐसे में आपको उस काम में सफलता जरूर मिलेगी जिसके बाद आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

हंसना – हमेशा चिंता में ना डूबे रहें, जिंदगी में नकारात्मकता को दूर भगाने का सबसे सही उपाय है ख़ुशी और हंसना। अपनी जिंदगी में हंसी और ख़ुशी के लिए अपने दोस्तों के साथ कुछ पल बिताएं जिससे आप अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे।

दूसरों के बारे में सोचें लेकिन खुद का भी ख्याल रखें – दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहें और उनके बारे में सोचें लेकिन कुछ समय अपने लिए भी निकालें और सोचें की आप अपने आप में क्या बेहतर बदलाव कर सकते हैं।

बेहतर पहनावा – अपने पहनावे पर ध्यान देना भी जरुरी है, हमेशा वो पहने जो आपको अच्छा लगे और जिससे आप और आकर्षक दिख सकें। एक बेहतर पहनावा हमारा व्यक्तित्व सुधारता है और दूसरों को प्रभावित करता है और इससे हमें एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

सुखी जीवन जीने के 10 उपाय
Enjoy life

उम्मीद है जागरूक पर सुखी जीवन जीने के 10 उपाय (sukhi jeevan ke upay) कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Backlinks for indexing from date 25

  1). बैकलिंक क्या है? (What is Backlink in SEO)- बैकलिंक english के दो शब्दों से मिलकर बना है- पहला Back और दूसरा Link. 'बैक' यानि पीछे (या फिर बाहर) और लिंक यानि किसी वेबसाइट का कोई URL. तो अगर कुल मिलाकर कहें तो,   जब किसी वेबसाइट को किसी बाहरी (या दूसरी) साइट से कोई link मिलता है तो उसे Backlink कहते हैं। इस चीज को अच्छे से समझने के लिए उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आप एक ब्लॉग या फिर वेबसाइट चलाते हैं। किसी दिन आप अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिख रहे होते हैं जिसमें कोई ऐसा topic आ जाता है जिसके बारे में शायद आपके ज्यादातर readers ना जानते हों। अब अपने रीडर्स को उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए किसी वेबसाइट (जैसे- xyz.com) की पोस्ट का link दे देते हैं ताकि आपके पाठक उस लिंक पर click करके उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएँ। इस तरह XYZ साइट को आपकी वेबसाइट से एक backlink मिल जाता है जिससे उसकी गूगल में रैंकिंग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैकलिंक्स के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं-    बैकलिंक   यहाँ पर (ऊपर) मै...

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले जान ले अर्थ

श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकुर सुधारी।  बरनाउॅ रघुवर बिमल जसु जो दायक फल चारि।। मैं अपने मन रूपी दर्पण को श्री गुरु जी के चरण कमलों की धूलि से पवित्र कर, श्री रघुवीर भगवान के निर्मल यश का गुणगान करता हूं जो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों फलों को देने वाला है। बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार।। हे पवन कुमार मैं आपका स्मरण करता हूं, आप तो जानते ही होंगे कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल और सद्बुद्धि तथा ज्ञान प्रदान कीजिए और मेरे सभी दुखों व दोषों को नष्ट कर दीजिए। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। हनुमान जी आपकी जय हो आप ज्ञान और गुण के सागर है। पाताल लोक, भूलोक और सवर्ग लोक इन तीनों लोकों में आपकी कीर्ति विद्यमान है। रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।। हनुमान जी आप श्री राम जी के दूत हैं, आप बल के धाम है यानी आपके समान दूसरा कोई बलवान नहीं है। आप अंजनी माता के पुत्र हैं और पवन देव आपको अपना पुत्र मानते हैं। इसलिए संसार आपको पवनपुत्र नाम से भी जानता है। महावी...