Skip to main content

FDI नियम में हुआ बदलाव, NRI को मिल सकता है Air India का 100 प्रतिशत हिस्सा

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक बैठक कर एफडीआई (Foreign Direct Investment) नियम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब प्रवासी भारतीय (NRI) भी एयर इंडिया (Air India) की 100% हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। इससे पहले एनआरआई को केवल 49% हिस्सेदारी ही खरीदने की अनुमति प्राप्त थी। इसके अलावा सरकार ने कई सरकारी बैंकों के विलय की भी मंज़ूरी दिया है। कैबिनेट की बैठक में बहुत से अन्य फैसले भी लिए गए हैं। एयर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है और इसमें आवेदन करने की आखरी तारीख 17 मार्च तय की गई है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कैबिनेट के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि एयर इंडिया की बिक्री के नियम में कैबिनेट ने कुछ ज़रूरी बदलाव किया है। अब कोई भी प्रवासी भारतीय एयर इंडिया को खरीदने के लिए 100% तक की बोली लगाने का हकदार होगा। अभी तक प्रवासी भारतीयों को सिर्फ 49% तक की ही बोली लगाने का अधिकार हासिल था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के दौरान सरकारी बैंकों के विलय के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है और यह प्रस्ताव 1 अप्रेल से लागू हो जाएगा। इस विलय में 10 पीएसयू बैंकों को मिलाकर 4 बैंक बनाए जाएंगे।

Corona Virus

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आगे बताया कि कोरोना वायरस से सरकार सक्रियता के साथ निपटने का प्रयास कर रही है और इसके लिए खुद प्रधानमंत्री निगरानी बनाए हुए हैं। इससे निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री व सम्बंधित अधिकारी हर रोज़ बैठक करते हैं और राज्य सरकारों से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के madhyam से संपर्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि देश में 21 हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग हो रही है जिसमे 6 लाख यात्रियों की जांच हुई है। इसके अतिरिक्त बीते एक महीने के अंदर नेपाल तथा भूटान के बॉर्डर पर 10 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुणे में एक वायरलॉजी लैब है तथा 15 अन्य वायरलॉजी लैब का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर ट्रेवल एडवाइज़री भी जारी किया है।

FDI in Air India

प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि अगर बीते 19 वर्ष की बात किया जाए तो पहले के 14 वर्ष में केवल 360 अरब डालर का ही एफडीआई आया है जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार में सिर्फ 5 वर्षों में के भीतर 282 अरब डालर का एफडीआई आया है।


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत जिन कंपनियों की 50 लाख रूपए या उससे कम होगी उन सभी कंपनियों को निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) कमेटी की बाध्यता से स्वतंत्र कर दिया गया है। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि बैंकों के विलय की प्रक्रिया भी ठीक गति से बढ़ रही है और 1 अप्रेल से इसको लागू कर देने में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Backlinks for indexing from date 25

  1). बैकलिंक क्या है? (What is Backlink in SEO)- बैकलिंक english के दो शब्दों से मिलकर बना है- पहला Back और दूसरा Link. 'बैक' यानि पीछे (या फिर बाहर) और लिंक यानि किसी वेबसाइट का कोई URL. तो अगर कुल मिलाकर कहें तो,   जब किसी वेबसाइट को किसी बाहरी (या दूसरी) साइट से कोई link मिलता है तो उसे Backlink कहते हैं। इस चीज को अच्छे से समझने के लिए उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आप एक ब्लॉग या फिर वेबसाइट चलाते हैं। किसी दिन आप अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिख रहे होते हैं जिसमें कोई ऐसा topic आ जाता है जिसके बारे में शायद आपके ज्यादातर readers ना जानते हों। अब अपने रीडर्स को उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए किसी वेबसाइट (जैसे- xyz.com) की पोस्ट का link दे देते हैं ताकि आपके पाठक उस लिंक पर click करके उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएँ। इस तरह XYZ साइट को आपकी वेबसाइट से एक backlink मिल जाता है जिससे उसकी गूगल में रैंकिंग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैकलिंक्स के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं-    बैकलिंक   यहाँ पर (ऊपर) मै...

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले जान ले अर्थ

श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकुर सुधारी।  बरनाउॅ रघुवर बिमल जसु जो दायक फल चारि।। मैं अपने मन रूपी दर्पण को श्री गुरु जी के चरण कमलों की धूलि से पवित्र कर, श्री रघुवीर भगवान के निर्मल यश का गुणगान करता हूं जो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों फलों को देने वाला है। बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार।। हे पवन कुमार मैं आपका स्मरण करता हूं, आप तो जानते ही होंगे कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल और सद्बुद्धि तथा ज्ञान प्रदान कीजिए और मेरे सभी दुखों व दोषों को नष्ट कर दीजिए। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। हनुमान जी आपकी जय हो आप ज्ञान और गुण के सागर है। पाताल लोक, भूलोक और सवर्ग लोक इन तीनों लोकों में आपकी कीर्ति विद्यमान है। रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।। हनुमान जी आप श्री राम जी के दूत हैं, आप बल के धाम है यानी आपके समान दूसरा कोई बलवान नहीं है। आप अंजनी माता के पुत्र हैं और पवन देव आपको अपना पुत्र मानते हैं। इसलिए संसार आपको पवनपुत्र नाम से भी जानता है। महावी...

सुखी जीवन जीने के 10 उपाय

आइये जानते हैं सुखी जीवन जीने के 10 उपाय (sukhi jeevan kaise jiye)। आजकल की लाइफस्टाइल बहुत तनाव भरी हो गई है जिससे हमारा स्वाभाव भी चिड़चिड़ा होने लगा है। ऐसे में ना तो हम अपनी निजी जिंदगी में सुखी हो पा रहे हैं और ना ही खुद के लिए कोई सही निर्णय ले पा रहे हैं। ऐसे में हमारे स्वास्थ्य भी बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बातों का ध्यान रखें तो हम सुखी जीवन जी सकते हैं। सुखी जीवन जीने के 10 उपाय (sukhi jeevan kaise jiye) सब जगह सिर्फ अच्छाई देखें  – हमारी जिंदगी में सब कुछ सही और अच्छा नहीं होता लेकिन ऐसी स्थिति में दूसरों को दोषी ठहराने की बजाय सकारात्मक रहें और प्रॉब्लम के उपाय के बारे में सोचें तो हमारी जिंदगी तनाव मुक्त होगी। प्यार को अपनाएं  – जब भी आपको दूसरों से प्रेम मिले तो अपने आप को कमजोर ना समझें और दूसरों की भावनाओं की कद्र करें ऐसे में आपकी जिंदगी में खुशहाली आएगी और दूसरों से रिश्ते मजबूत होंगे। कम बोलें और ज्यादा सुने  – कम बोलें और ज्यादा सुने एक सबसे सही तरीका है अपने आप को बेहतर बनाने का। जहाँ तक हो सके दूसरों से ज्ञान लें और उस जा...