Skip to main content

आपकी लाइफ के लिए बेहद घातक हो सकती हैं पार्टनर की ये हरकतें, तुरंत करें ब्रेकअप

कोई भी इंसान ये सोचकर किसी से प्यार के रिश्ते (relationship) में जुड़ता है कि, वो खुश रहेगा और उसका साथी उसे सपोर्ट करेगा, सुख-दुख में उसका साथ देगा, उसे समझेगा। लेकिन अगर आपके रिश्ते में आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझदारी ही नहीं है तो शायद आपका रिश्ता लंबे वक्त तक न टिक सके।
अगर आपका पार्टनर भी आपको नहीं समझता तो ये बात आपके रिश्ते के लिए अच्छी नहीं है। काफी लोग आपने पार्टनर की इसी आदत की वजह से तनाव में बने रहते हैं या बार-बार ब्रेकअप और पैचअप करते रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पार्टनर की कौन-सी आदत आपकी आगे की लाइफ के लिए सही नहीं होती और कब आपको अपने रिलेशनशिप में सख्त फैसले ले लेने चाहिए यानी ब्रेकअप कर लेना चाहिए।
Image result for Relationship

अगर आपका पार्टनर आपको कंट्रोल कर रहा हो-

अगर आपका पार्टनर आपको हर चीज के लिए कंट्रोल करता है जैसे- अगर वो आपसे कहे कि कहीं भी जाने से पहले मुझसे पूछकर ही जाना, कोई भी काम करने से पहले मुझे बताना। अगर आप उसे ये सब नहीं बताती है तो वो आप पर चिल्लाता है और नाराज हो जाता है या कभी-कभी हिंसक भी हो जाता है तो आपको अपने पार्टनर को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

अगर वो आपको अपने दोस्तों के बीच बोलने से मना करे-

अगर आपका पार्टनर आपके बोलने पर रोक लगाए तो तुरंत उससे ब्रेकअप कर लेना चाहिए। आपको अपने दोस्तों के बीच बोलने से मना करने का मतलब है कि वो आपको कंट्रोल कर रहा है। जो कि आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

रहन-सहन के तरीकों पर सवाल उठाए तो-

अगर आपका पार्टनर हमेशा आपके कपड़ों, खाने-पीने के तरीकों पर सवाल उठाए यानी आपको हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश करे तो आपको उससे ब्रेकअप कर लेना चाहिए। क्योंकि ये आदत किसी भी रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होती। इससे आपके बीच सिर्फ तनाव पैदा होता है और रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता।

पब्लिक प्लेस में आपके साथ चलने में कतराए तो-

अगर आपका पार्टनर आपके साथ पब्लिक प्लेस में जाने, घूमने-फिरने से कतराए यानी साथ चलने से मना करे तो आपको समझना चाहिए कि, उसके दिल में आपके लिए कहीं न कहीं चोर है। वो नहीं चाहता कि, किसी को पता चले कि आपके साथ उसका कोई रिश्ता है। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है तो तुरंत बिना सोचे-समझे उससे ब्रेकअप कर लें।

Comments

Popular posts from this blog

Backlinks for indexing from date 25

  1). बैकलिंक क्या है? (What is Backlink in SEO)- बैकलिंक english के दो शब्दों से मिलकर बना है- पहला Back और दूसरा Link. 'बैक' यानि पीछे (या फिर बाहर) और लिंक यानि किसी वेबसाइट का कोई URL. तो अगर कुल मिलाकर कहें तो,   जब किसी वेबसाइट को किसी बाहरी (या दूसरी) साइट से कोई link मिलता है तो उसे Backlink कहते हैं। इस चीज को अच्छे से समझने के लिए उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आप एक ब्लॉग या फिर वेबसाइट चलाते हैं। किसी दिन आप अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिख रहे होते हैं जिसमें कोई ऐसा topic आ जाता है जिसके बारे में शायद आपके ज्यादातर readers ना जानते हों। अब अपने रीडर्स को उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए किसी वेबसाइट (जैसे- xyz.com) की पोस्ट का link दे देते हैं ताकि आपके पाठक उस लिंक पर click करके उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएँ। इस तरह XYZ साइट को आपकी वेबसाइट से एक backlink मिल जाता है जिससे उसकी गूगल में रैंकिंग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैकलिंक्स के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं-    बैकलिंक   यहाँ पर (ऊपर) मै...

FDI नियम में हुआ बदलाव, NRI को मिल सकता है Air India का 100 प्रतिशत हिस्सा

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक बैठक कर एफडीआई (Foreign Direct Investment) नियम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब प्रवासी भारतीय (NRI) भी एयर इंडिया (Air India) की 100% हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। इससे पहले एनआरआई को केवल 49% हिस्सेदारी ही खरीदने की अनुमति प्राप्त थी। इसके अलावा सरकार ने कई सरकारी बैंकों के विलय की भी मंज़ूरी दिया है। कैबिनेट की बैठक में बहुत से अन्य फैसले भी लिए गए हैं। एयर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है और इसमें आवेदन करने की आखरी तारीख 17 मार्च तय की गई है। ANI Digital ✔ @ani_digital NRIs can acquire 100 pc stake in Air India now, announces govt Read @ ANI Story | https://www. aninews.in/news/national/ general-news/nris-can-acquire-100-pc-stake-in-air-india-now-announces-govt20200304164058/  … 25 5:11 PM - Mar 4, 2020 Twitter Ads info and privacy See ANI Digital's other Tweets केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कैबिनेट के फैसले के बारे में जानकारी देत...

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले जान ले अर्थ

श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकुर सुधारी।  बरनाउॅ रघुवर बिमल जसु जो दायक फल चारि।। मैं अपने मन रूपी दर्पण को श्री गुरु जी के चरण कमलों की धूलि से पवित्र कर, श्री रघुवीर भगवान के निर्मल यश का गुणगान करता हूं जो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों फलों को देने वाला है। बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार।। हे पवन कुमार मैं आपका स्मरण करता हूं, आप तो जानते ही होंगे कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल और सद्बुद्धि तथा ज्ञान प्रदान कीजिए और मेरे सभी दुखों व दोषों को नष्ट कर दीजिए। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। हनुमान जी आपकी जय हो आप ज्ञान और गुण के सागर है। पाताल लोक, भूलोक और सवर्ग लोक इन तीनों लोकों में आपकी कीर्ति विद्यमान है। रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।। हनुमान जी आप श्री राम जी के दूत हैं, आप बल के धाम है यानी आपके समान दूसरा कोई बलवान नहीं है। आप अंजनी माता के पुत्र हैं और पवन देव आपको अपना पुत्र मानते हैं। इसलिए संसार आपको पवनपुत्र नाम से भी जानता है। महावी...