Skip to main content

What is Coronavirus and measures to save

Coronavirus 

Coronavirus 70 से ज्यादा देशों में अपने पांव पसार चूका है और लगातार संक्रमित और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस महामारी के खतरे को देखते हुए सभी देशों ने अभिवादन के तरीके बदलना शुरू कर दिए है और कुछ देश अभिवादन के लिए भारतीय संस्कृति को अपना रहें है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपील की है की वो किसी से जब मिले तो हाथ न मिलाकर भारतीय तरीके नमस्ते से अभिवादन करें। नेतन्याहू ने बताया की किस तरह भारतीय लोग एक-दूसरे का अभिवादन नमस्ते से करते है। इससे पहले पीएम मोदी ने भी लोगों से अपील की थी की वो मिलते समय नमस्कार करें।





coronavirus सबसे ज्यादा हाथों से फ़ैल रहा है और आज कल का जो चलन है उसमे जब हम किसी से मिलते है तो हाथ मिलाते है। जबकि ये परम्परा भारत की कभी थी ही नहीं। हमारी भारतीय संस्कृति हजारों साल पुरानी है। जिसमे हमे बताया गया है की जब हम किसी से मिले तो उसका अभिवादन करें और इसके लिए नमस्कार करें। लेकिन धीरे-धीरे हम अपनी परम्पराओं को भूलते जा रहें है और अन्य देशों की परम्परा जैसे हाथ मिलाना,गले लगना,किस करना,नाक से नाक दबाना आदि को अपनाते गए पर अब समझ आ गया है की हमारे पूर्वजों ने जो परम्परा बनायीं है वो ही सही है। हम सिर्फ अभिवादन की बात नहीं कर रहे, ऐसी और भी बहुत सी चीजे है जिनको हम भूलते जा रहे है और दुनिया भर के देश उसे अपना रहें है फिर चाहे वो योग हो या युद्ध कला।

Coronavirus से बचने के उपाय

1.ये वायरस सबसे ज्यादा हाथों से फैलता है,इसलिए जब किसी से मिलें तो नमस्कार करें।
2.अपने हाथों को नाक,मुँह,आंख में न लगाएं।
3.जिन लोगों को खांसी,जुकाम,बुखार आदि है,उनसे दूर रहें।
4.घर से बहार जाते समय मास्क लगा लें। क्योंकि बाहर हम कई लोगों से मिलते है,अब उनमे से किसको coronavirus है कुछ कह नहीं सकते।
5.खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धुलें।
6.अगर आपको या घर में किसी को खांसी,जुकाम,बुखार,साँस लेने में समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
7.छींक या खासी आने पर रुमाल का उपयोग करें।

coronavirus के लक्षण

बता दें coronavirus जिन लोगों में पाया गया है उनमे खांसी,जुकाम,बुखार,साँस लेने में समस्या जैसे लक्षण पाए जातें है और ये सामान्य होता है तो हम इसे गंभीरता से नहीं लेते पर coronavirus के खतरे को देखते हुए आप इसे हलके में न लें और इन सभी में से कोई भी लक्षण आपमें या घर में किसी को हो तो तुरंत जाँच करा लें। चीन में coronavirus से मरने वालों की संख्या 31 सौ हो गयी है और संक्रमित लोगों की संख्या 90 हजार होने वाली है। यानी कुछ दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Backlinks for indexing from date 25

  1). बैकलिंक क्या है? (What is Backlink in SEO)- बैकलिंक english के दो शब्दों से मिलकर बना है- पहला Back और दूसरा Link. 'बैक' यानि पीछे (या फिर बाहर) और लिंक यानि किसी वेबसाइट का कोई URL. तो अगर कुल मिलाकर कहें तो,   जब किसी वेबसाइट को किसी बाहरी (या दूसरी) साइट से कोई link मिलता है तो उसे Backlink कहते हैं। इस चीज को अच्छे से समझने के लिए उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आप एक ब्लॉग या फिर वेबसाइट चलाते हैं। किसी दिन आप अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिख रहे होते हैं जिसमें कोई ऐसा topic आ जाता है जिसके बारे में शायद आपके ज्यादातर readers ना जानते हों। अब अपने रीडर्स को उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए किसी वेबसाइट (जैसे- xyz.com) की पोस्ट का link दे देते हैं ताकि आपके पाठक उस लिंक पर click करके उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएँ। इस तरह XYZ साइट को आपकी वेबसाइट से एक backlink मिल जाता है जिससे उसकी गूगल में रैंकिंग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैकलिंक्स के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं-    बैकलिंक   यहाँ पर (ऊपर) मै...

FDI नियम में हुआ बदलाव, NRI को मिल सकता है Air India का 100 प्रतिशत हिस्सा

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक बैठक कर एफडीआई (Foreign Direct Investment) नियम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब प्रवासी भारतीय (NRI) भी एयर इंडिया (Air India) की 100% हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। इससे पहले एनआरआई को केवल 49% हिस्सेदारी ही खरीदने की अनुमति प्राप्त थी। इसके अलावा सरकार ने कई सरकारी बैंकों के विलय की भी मंज़ूरी दिया है। कैबिनेट की बैठक में बहुत से अन्य फैसले भी लिए गए हैं। एयर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है और इसमें आवेदन करने की आखरी तारीख 17 मार्च तय की गई है। ANI Digital ✔ @ani_digital NRIs can acquire 100 pc stake in Air India now, announces govt Read @ ANI Story | https://www. aninews.in/news/national/ general-news/nris-can-acquire-100-pc-stake-in-air-india-now-announces-govt20200304164058/  … 25 5:11 PM - Mar 4, 2020 Twitter Ads info and privacy See ANI Digital's other Tweets केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कैबिनेट के फैसले के बारे में जानकारी देत...

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले जान ले अर्थ

श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकुर सुधारी।  बरनाउॅ रघुवर बिमल जसु जो दायक फल चारि।। मैं अपने मन रूपी दर्पण को श्री गुरु जी के चरण कमलों की धूलि से पवित्र कर, श्री रघुवीर भगवान के निर्मल यश का गुणगान करता हूं जो धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों फलों को देने वाला है। बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरो पवन कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार।। हे पवन कुमार मैं आपका स्मरण करता हूं, आप तो जानते ही होंगे कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल और सद्बुद्धि तथा ज्ञान प्रदान कीजिए और मेरे सभी दुखों व दोषों को नष्ट कर दीजिए। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। हनुमान जी आपकी जय हो आप ज्ञान और गुण के सागर है। पाताल लोक, भूलोक और सवर्ग लोक इन तीनों लोकों में आपकी कीर्ति विद्यमान है। रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।। हनुमान जी आप श्री राम जी के दूत हैं, आप बल के धाम है यानी आपके समान दूसरा कोई बलवान नहीं है। आप अंजनी माता के पुत्र हैं और पवन देव आपको अपना पुत्र मानते हैं। इसलिए संसार आपको पवनपुत्र नाम से भी जानता है। महावी...